रायपुर. स्वास्थ्य विभाग रायपुर ने 202 अस्थाई पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, हाउस-कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे पद शामिल है. दसवीं पास से लेकर MBBS और MD की शिक्षा हासिल कर चुके कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. एज कैटेगरी 18 से 64 साल तक रखी गई है. इन पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 18 जनवरी 2022 से प्रतिदिन पदों की पूर्ति तक सुबह 11 से 1 बजे के बीच कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में किया जाएगा.
https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ बदलाव, अब किसानों को नहीं मिलेगी ये सुविधा
उपरोक्त अस्थाई पदों पर एपेडेमिक डिसीजेज़ एक्ट-1987 के तहत कोरोना नियंत्रण हेतु 6 माह के लिए भर्तियां की जाएंगी, साथ ही भर्ती स्टॉफों की सेवाएं कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में ली जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा व मूल शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों व उसके छाया प्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 87709-43100, 83190-30816 पर संपर्क किया जा सकता है. उक्त जानकारी रायपुर जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी मनीष मैजरवार ने दी है.
https://सोफी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल







