नई दिल्ली. सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा बदलाव किया है. जिसका असर 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर पड़ेगा. अब तक किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस, आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी पैसा आया या कब आया है आदि खुद चेक कर सकते थे. लेकिन, अब किसान ऐसा नहीं कर पाएंगे. अब तक कोई भी किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना आधार नंबर, मोबाइल या अकाउंट नंबर या अपनी किस्त का स्टेटस जान सकता था. लेकिन अब किसान अपने मोबाइल नबंर के जरिए ये स्टेटस नहीं देख सकेंगे. अब किसान सिर्फ अपने आधार और बैंक अकाउंट के जरिए ही स्टेटस चेक कर सकेंगे.
https://किसान सम्मान निधि से वंचित किसान जनपद में करें आवेदन : स्मिता
हालांकि, इससे किसानों पर असर जरूर पड़ेगा. पहले किसान मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करने में आसानी होती थी जिससे नुकसान भी हो रहे थे. दरअसल, बहुत से लोग किसी भी मोबाइल नबंर से स्टेटस चेक कर लेते थे और कई बार दूसरे लोग जानकारियां ले लेते थे. इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए सरकार ने ये बाद फैसला लिया है. गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपए सीधे किसान के खाते में भेजी जाती है, जो 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में दी जाती है. इसके तहत किसानों के खाते में 10 किस्त भेजी जा चुकी है.
https://सोफी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल










