नई दिल्ली. Realme GT Neo 3 (150W) Thor के लिमिटेड एडिशन वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 42,999 रुपए रखी गई है. फोन को केवल नाइट्रो ब्लू कलर में ही लिस्ट किया गया है. इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस (1,080*2,412) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है. इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ मीडियाटेक का Dimensity 8100 प्रोसेसर और 12 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज क्षमता मिलेगी. इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 और Realme का UI 3.0 दिया गया है.
https://अनियंत्रित कार 20 फीट नीचे खेत में गिरी, बाल-बाल बचे सवार
फोन में स्टेनलेस स्टील का वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गेमिंग के दौरान ठंडा रखता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर और साथ में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा. इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 150W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह चार्जर 5 मिनट में बैटरी को 0 से 50 फीसदी तक चार्ज कर देगा. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, NFC और दो USB टाईप-सी पोर्ट हैं. एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और जायरोस्कोप जैसे सेंसर फोन में शामिल हैं.
https://घुंचापाली कला और मुनगासेर में छात्राओं को साइकिल वितरित










