আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

RBI ने लगातार 6वीं बार बढ़ाया रेपो रेट, लोन होंगे महंगे

Published on: February 8, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों को लेकर अहम फैसला किया है. आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट यानी 0.25% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बाद प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है. बता दें कि RBI ने लगातार 6वीं बार रेपो रेट बढ़ाया है. मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिन की बैठक सोमवार से शुरू हुई. बुधवार को इस बैठक के नतीजे की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए एमपीसी ने नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत करने का निर्णय किया है.

https://कबाड़ के प्लास्टिक से बनी है पीएम मोदी की ये खास जैकेट, जानिए इसकी कीमत

उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया. हालांकि, रेपो दर में वृद्धि की यह वृद्धि  पिछली पांच बार की वृद्धि के मुकाबले कम है. केंद्रीय बैंक नीतिगत दर पर निर्णय करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर गौर करता है. दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी और थोक महंगाई दर 5.95 फीसदी थी, जो आरबीआई के तय लक्ष्य 6 फीसदी के दायरे में  है.केंद्रीय बैंक के इस कदम से अब आपके लोन महंगे होने वाले हैं. इससे आपके लोन की ईएमआई (EMI) भी बढ़ जाएगी. रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को लोन देता है.

https://‘अमर्यादित टिप्पणी करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकीं देती हैं डीन’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now