रजिंदर खनूजा
पिथौरा. बुंदेली में शराबबंदी के लिए प्रण कर चुकी महिला कमांडो के महुआ शराब बनाने एवं पीने वालों को रोकने लगातार गश्त किए जाने से अब अवैध शराब विक्रय करने एवं पीने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है. वहीं बुंदेली से 4 किमी दूर भुरकोनी स्थित सरकारी शराब दुकान शराबबंदी करने वालों पर भारी पड़ती दिख रही है. ज्ञात हो कि बुंदेली में स्थानीय स्तर पर शराबबंदी के निर्णय के बाद महिला समिति का गठन कर महिलाएं रोज वार्डों में गश्त कर रहीं हैं. जिनके घर पहले शराब बनाते थे उनके घर-घर जाकर महिलाएं रोज खोजबीन कर रहीं हैं. कई घर में खोजबीन में महुआ शराब बनाने की सामग्री और महुआ का पास मिल रहा है. कई लोग जो भारी मात्रा में महुआ से शराब बना रहे थे वे लोग भी अब शराब बनाना बंद कर रहे हैं.
http://तीन प्रकरणों में 140 लीटर महुआ शराब के साथ 4 गिरफ्तार
कुछ लोग अभी भी बना रहे जिसे समिति द्वारा समझाइश दी जा रही है. अब जिनके घर शराब मिली तो पुलिस चौकी तो बाद में ले जाया जाएगा पहले महिला समिति उन्हें दण्डित करेगी. इधर, बुंदेली चौकी प्रभारी के प्रयासों से शराबबंदी के निर्णय के बाद अब बुंदेली ग्राम पंचायत ने भी एक निर्णय लेकर शराब बनाने वाले का राशन कार्ड, जॉब कार्ड काटने का निर्णय लिया है. पंचायत के इस निर्णय से ग्रामीणों में हड़कम्प की स्थिति है. इन महिलाओं ने अब हर हाल में महुआ शराब बनाने वाले और पीने वाले को सबक सिखाने का जिम्मा उठाया है. गांव में जो भी महुआ शराब पीकर चौक चौराहों पर हुड़दंग करते या झगड़ा करते दिखे तो उसे भी महिला कमांडो द्वारा सबक सिखाया जाएगा और गांव के चौक में उनकी फोटो लगाई जाएगी. शराब बनाते या पीते पकड़े जाने पर उन्हे गांव का कोई भी छुड़ाने नहीं जाएगा अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने निर्णय लिया गया है. महिलाएं रोज शाम को निकालकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं.
http://30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
महिला कमांडो की अध्यक्ष सुनीति सिंह, सचिव लता ठाकुर, पार्वती सिन्हा, कालेंद्री दीवान, मधु चौहान, दयावती ठाकुर, पंच बिन्नदा चौहान, सरोज ठाकुर, उषा दीवान, उमा मानिकपुरी, चंदन सोनवानी, चंपा साहू, दसमत यादव, लछवंतीन दीवान, पुन्नी सिन्हा के अलावा उपसरपंच पूनम मानिकपुरी, छोटे प्रभाकर, हिरसिंग ठाकुर, लीलाधर सिन्हा, दुर्गेश दास, दीनदयाल दीवान अवैध शराब के खिलाफ अभियान में जुटे हैं. इधर, उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने बताया कि महिला कमांडो गांव में शराबबंदी के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. पर गांव से 4 किमी दूर भुरकोनी स्थित सरकारी शराब दुकान रोड़ा लगा रही है. ग्रामीणों के अनुसार सरकारी शराब पीकर हुल्लड़ करने वालों पर ही कार्रवाई की जा रही है. खाली सरकारी शराब की बोतल दिखाने से उन्हें माफ किया जा रहा है. अभी मात्र महुआ शराब बनाने और पीने वालों पर ही सख्ती की जा रही है. पर शीघ्र ही सरकारी शराब पीकर आने वालों पर भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी.
दुर्गा पूजा पंडाल में एंट्री को HC ने दी सशर्त मंजूरी, सिंदूर खेला पर अब भी रोक https://t.co/PJK8djQZ9o
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 21, 2020







