बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी मार्च में रिटायर हो रहे हैं. अब उनकी जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा नए चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनके नाम का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से ट्रांसफर पर गए जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के साथ ही इलाहाबाद, गुजरात, कोलकाता और मणिपुर और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर जजों का प्रमोशन करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है. इन पांच राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या तो सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं या फिर रिटायर होने वाले हैं.
https://ISRO की बड़ी कामयाबी, सबसे छोटा रॉकेट SSLV D-2 लॉन्च
लिहाजा, हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो जाएगा. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जस्टिस रमेश सिन्हा बार कोटे से इलाहाबाद हाईकोर्ट में साल 2011 में जज नियुक्त हुए थे. उन्होंने वर्ष 1990 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया और 1990 में वकालत शुरू की. इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिविल और आपराधिक केस के लिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। 2011 में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद 2013 में स्थाई जज नियुक्त हुए, तब से वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदस्थ हैं. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर प्रमोशन देने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है.
https://एंड्रॉइड यूजर हो जाएं सावधान, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली







