नई दिल्ली. अडानी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा 13 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. बजट सत्र का दूसरा सत्र 13 मार्च से शुरू होगा. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाले संयुक्त विपक्ष द्वारा बनाए गए हंगामे के बीच ये फैसला लिया गया. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद हंगामा शुरू हो गया और टेबल पर कागजात रखे जाने के बाद ‘जीरो हाउस’ की अनुमति दी गई. जैसा कि सभापति ने कई विपक्षी नेताओं के नोटिस को अस्वीकार कर दिया. के बाद सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए और उनमें से कई सदन में “जेपीसी से जांच कराओ” के नारे लगाने लगे. विपक्षी सदस्यों द्वारा सदन में कुछ अन्य नारे भी लगाए गए.
https://हद है! रेलवे ने बजरंगबली को जारी किया नोटिस, बताया अतिक्रमणकारी
हंगामे के बीच उप राष्ट्रपिति धनखड़ ने सदन को चलाने की कोशिश की और कहा कि सदन में हर किसी से उम्मीद करते हैं कि इसे सुचारू रूप से चलाने में मदद करें. इस बीच, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनकी टिप्पणी को हटाने और कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल के निलंबन पर आपत्ति जताई. हंगामे के जारी रहने पर सभापति ने कुछ सदस्यों को चेतावनी देकर सदन की बैठक पूर्वाह्न 11.50 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर सदन के फिर से समवेत होने के बाद सभापति ने ‘प्रश्नकाल’ की अनुमति दी, लेकिन हंगामे के बीच सदन को चलाने के एक संक्षिप्त प्रयास के बाद बजट सत्र के दूसरे भाग 13 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए इसे स्थगित करना पड़ा.
https://मौसम अलर्ट : इन राज्यों में बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं









