আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजस्थान कांग्रेस में हलचल, सीएम गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा

Published on: September 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा. इस्तीफे का कारण उन्होंने खुद के एक ट्वीट को बताया है. दरअसल, ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि ‘मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए. बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए..’ लोकेश शर्मा का कहना है कि उनके ट्वीट को राजनीतक रंग दिया जा रहा है. इसे पंजाब की सियासत से जोड़ा जा रहा है, यह गलत है.

https://अनंत चतुर्दशी पर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

इसलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं. लोकेश शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं 2010 से ट्विटर पर सक्रिय हूं. आज तक पार्टी लाइन से अलग कोई भी ऐसे शब्द नहीं लिखे जिन्हें गलत कहा जा सके. मैंने अपनी मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए कोई भी राजनैतिक ट्वीट नहीं किया है. फिर भी आपको लगता है मेरे द्वारा जान-बूझकर कोई गलती की गई है तो मैं इस्तीफा भेज रहा हूं, निर्णय आपको करना है.

https://आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, ऐसे देंगे राहत : गडकरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now