আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रैना ने रोहित से कहा- मुझमें काफी क्रिकेट बाकी, धोनी की वापसी को लेकर दिया ये बयान

Published on: May 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बार फिर टीम में शामिल होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा है कि अभी भी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है. भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ लाइव चैट के दौरान उन्होंने ये बात कही. रैना कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद मैं अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहा हूं और मैंने यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया है. मैं टीम इंडिया में दोबारा शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है. यह बात सुनकर रोहित शर्मा ने कहा कि हमनें तुम्हें टीम में दोबारा शामिल होने के लिए कई बार बात की है, लेकिन टीम का चयन हमारे हाथ में नहीं है. हम सिर्फ लगातार कड़ी मेहनत कर सकते हैं.

http://VIDEO : सलमान-जैकलीन का गाना तेरे बिना रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

इस सेशन के दौरान रोहित ने रैना से कहा कि भाई मुझसे तो सब पूछते हैं मुझे पता नहीं तुमको पता होगा धोनी टीम में कब वापस आ रहे हैं. इसका जवाब देते हुए रैना कहा कि आईपीएल के स्थगित होने से पहले चल रहे सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में धोनी अच्छी लय में दिख रहे थे. उनकी फिटनेस शानदार थी वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे. यह सुनकर रोहित ने कहा कि अगर धोनी अच्छे फॉर्म में हो तो उन्हें वापसी करनी चाहिए, उन्हें टीम में होना चाहिए. रैना ने आगे कहा कि धोनी कब वापस आएंगे यह केवल वह ही बता सकते हैं.

http://डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now