नई दिल्ली. दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव हो गया है. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अब तक मानसून नहीं पहुंचा है, आने वाले कुछ दिनों में वहां भी मानसून की एंट्री हो जाएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, गोवा, कोंकण, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
https://‘टप्पू’ ने भी छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’?
इसके अलावा इन्हीं राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है. पूरे देश में जुलाई 2022 के लिए मासिक बारिश सामान्य होने की सबसे अधिक संभावना है, यानी लंबी अवधि के औसत के 94 से 106 प्रतिशत के बीच. क्षेत्रवार बारिश में भारी असमानता के बावजूद, उत्तर-पूर्व में अधिक और उत्तर पश्चिम में जून के महीने में समग्र रूप से ‘सामान्य’ बारिश दर्ज की गई. वहीं, असम की बात करें तो यहां बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर है.
https://2022 Maruti Suzuki Brezza भारत में लॉन्च, युवा लुक और शानदार फीचर्स









