আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने किया सभी यात्री ट्रेनों को 3 मई तक निलंबित

Published on: April 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद रेलवे ने अपनी सभी यात्री ट्रेनें 3 मई तक रद्द करने का ऐलान किया है. हालांकि, इस दौरान मालगाड़ियां चलाई जाएंगी. रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रेलवे मंत्रालय के अनुसार प्रीमियम ट्रेन, मेल / एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई तक निलंबित रहेंगी.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 और नए मामले, अब 23 एक्टिव केस

अगर आपने ऑनलाइन टिकट करा रखा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों ने टिकट की बुकिंग करवाई है उन्हें रिफंड दे दिया जाएगा. आईआरसीटीसी के अनुसार ई-टिकट की बुकिंग के लिए यात्री द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते में उसका पूरा पैसा भेज दिया जाएगा. रेलगाड़ी रद्द होने के मामले में रेलवे द्वारा कोई शुल्क नहीं काटा जाएगा.  मालूम हो कि हवाई सेवाओं को भी तीन मई तक रद्द किया गया है. इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोनों ही बंद रहेंगी.

http://24 घंटे में कोरोना के 1211 नए केस, 31 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

http://Hero ने दिया चैलेंज, घर बैठे जीत सकते हैं Xpulse 200 बाइक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now