আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, लंबी लाइन में लगकर टिकट लेने से मिलेगा छुटकारा

Published on: May 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेलवे की तरफ से यात्र‍ियों की सुविधा के लिए टिकिटिंग की नई सुविधा शुरू की गई है. इससे यात्र‍ियों को लंबी-लंबी लाइन में लगकर टिकट लेने से छुटकारा मिलेगा. नई सुविधा के तहत ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) से मिलने वाली सुविधाओं के लिए आप डिजिटल ट्रांजेक्‍शन से भी भुगतान कर सकेंगे. इसके तहत आप ATVM से टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास लेने के लिए डिजिटल मोड में पेमेंट कर सकते हैं. कई रेलवे स्‍टेशनों पर लगाए गए ATVM और यूपीआई और क्‍यूआर कोड की व्‍यवस्‍था की गई है. आप इसके जरिए एटीवीएम स्‍मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं. रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्र‍ियों से अपील की कि ज्‍यादा से ज्‍यादा डिजिटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाए.

https://21 साल की एक्ट्रेस का पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

रेलवे की तरफ से ATVM की सुविधा ऐसे स्‍टेशनों पर शुरू की जा रही है, जहां पर ज्‍यादा यात्र‍ियों की ज्‍यादा भीड़भाड़ रहती है. ऐसे स्‍टेशनों को पर अक्‍सर रेलवे बोर्ड को यात्र‍ियों की तरफ से घंटों लाइन में लगकर टिकट लेने की शिकायत मिली थी. कई बार लंबी-लंबी लाइन में लगने से यात्र‍ियों की ट्रेन छूटने के भी मामले सामने आए हैं. इस सुविधा के तहत आपको पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज और UPI बेस्ड मोबाइल ऐप से QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना होगा. क्यूआर कोड आपको मशीन पर फ्लैश होता नजर आएगा, जिसके बाद आपको इसे स्कैन करना होगा. इसे स्‍कैन करने और पेमेंट करने के बाद आपको अपने गंतव्‍य का टिकट मि‍ल जाएगा. रेलवे की तरफ से डिजिटल पेमेंट की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड से टिकट खरीदने की फैसेलिटी शुरू की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now