नई दिल्ली. 21 साल की एक्ट्रेस और मॉडल बिदिशा डे मजूमदार का शव बुधवार को उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला. रिपोर्ट्स की माने तो बिदिशा दमदम के नागरबाजार में किराए के फ्लैट में रहती थीं जहां पर उन्होंने आत्महत्या की. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां दरवाजा तोड़ने के बाद एक्ट्रेस के शव को बरामद किया गया. पुलिस को मौके से बिदिशा डे मजूमदार का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने खुद को कैंसर से पीड़ित बताया है. बिदिशा ने कुछ महीने पहले ही नागरबाजार में रहना शुरू किया था. एक्ट्रेस के दोस्तों के मुताबिक, बिदिशा ने 2019 में फ्रीलांस मॉडलिंग शुरू की और नागरबाजार अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं.
https://तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 3 बच्चों सहित 7 घायल
हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि बिदिशा काफी समय से परेशान चल रही थीं और अपने दोस्तों से ये भी कहती थीं कि अगर कुछ नहीं बदला तो वो अपना जिंदगी खत्म कर लेंगी. दोस्तों ने ये भी खुलासा किया है कि एक्ट्रेस जिम ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में थीं जो उन्हें धोखा दे रहा था. बॉयफ्रेंड एक साथ तीन लड़कियों को डेट कर रहा था जिसकी जानकारी बिदिशा को लग गई थी. बिदिशा अपने बॉयफ्रेंड को किसी के साथ बांटना नहीं चाहती थीं जिसके चलते वो काफी परेशान चल रही थीं. एक्ट्रेस के दोस्तों का कहना ये भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है.
https://आतंकियों ने गोली मारकर की टीवी एक्ट्रेस की हत्या, फायरिंग में भतीजा भी घायल










