আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर

Published on: February 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने कम दूरी की यात्री ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है. रेलवे ने है कहा कि कोरोनाकाल में शॉर्ट डिस्टेंस ट्रेन में गैर-जरूरी भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए किराए में बढ़ोतरी की गई है. रेलवे ने लोकल ट्रेनों के किराए में दोगुना तक बढ़ोतरी कर दी है. अब यात्रियों को 25 रुपए की दूरी के लिए 55 रुपए किराया भरना होगा. वहीं, 30 रुपए की जगह अब 60 रुपए किराया वसूला जाएगा. रेलवे ने बताया कि बढ़ने वाला किराए का असर केवल 3 प्रतिशत ट्रेनों पर पड़ेगा. इंडियन रेलवे ने कहा कि कोविड का प्रकोप अब भी मौजूद है और वास्तव में कुछ राज्यों में कोविड की स्थिति बिगड़ रही है.

http://फिल्म रूही का गाना ‘पनघट’ रिलीज, दिखा जाह्नवी का दिलकश अंदाज

ऐसे में बढ़े हुए किराए को ट्रेनों में भीड़ को रोकने और कोविड को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की सक्रियता के रूप में में देखा जाना चाहिए. रेलवे के मुताबिक पहले से ही यात्री की हर यात्रा में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है. टिकटों पर भारी सब्सिडी दी जाती है. रेलवे के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतों को समान दूरी के लिए चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए के आधार पर तय किया गया है. यानी अब यात्रियों को छोटी यात्रा के लिए भी मेल/एक्सप्रेस के बराबर का किराया देना होगा. ऐसे में 30 से 40 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा.

http://Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now