আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे का हनुमान जी को नोटिस- जमीन खाली कीजिए वरना कानूनी कार्रवाई

Published on: October 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. झारखंड के धनबाद शहर में एक मंदिर को अतिक्रमण बताते हुए रेलवे ने भगवान हनुमान को नोटिस भेजा है. नोटिस में भगवान हनुमान को 10 दिन के भीतर मंदिर को हटाकर खाली जमीन रेलवे सेक्शन इंजीनियर को सौंपने को कहा गया है. यह नोटिस शहर के वेस्ट डैम के पास स्थित मंदिर की दीवार पर चस्पा किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में हनुमान जी को संबोधित कहा गया है कि आपने अवैध रूप से रेलवे भूमि पर कब्जा कर लिया है. यह कानूनी अपराध है. अगर 10 दिन के अंदर यह जगह खाली नहीं की गई तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नोटिस की आखिरी लाइन कहती है कि इसे बहुत जरूरी समझें.

https://कम कीमत में Nokia G11 Plus भारत में लॉन्च, 3 दिन तक चलेगी बैटरी

स्थानीय लोगों ने रेलवे के नोटिस का विरोध किया है. सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग मंदिर के पास जमा हो गए और रेलवे के नोटिस का विरोध किया. मंदिर के पास स्थित खटीक बस्ती में रहने वाले करीब पांच दर्जन लोगों को रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस भेजा है. इस दौरान हनुमान मंदिर को भी अतिक्रमण बताया गया है. जिन लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिला है उनका कहना है कि वे यहां 1921 से रह रहे हैं. फल, मछली, सब्जी बेचने जैसे छोटे-मोटे कारोबार कर अपना गुजारा करते हैं. रेलवे टीम ने मोहल्ले के सभी घरों को अवैध कब्जे के रूप में खाली करने का नोटिस चस्पा किया है.

https://एक्ट्रेस की हार्ट अटैक से मौत, मां की भूमिका के लिए थीं मशहूर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now