আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हद है! रेलवे ने बजरंगबली को जारी किया नोटिस, बताया अतिक्रमणकारी

Published on: February 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के झांसी मंडल ने एक अजीब कारनामा कर दिया है. मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने भगवान बजरंगबली को नोटिस जारी कर दिया है. इस नोटिस के माध्यम से रेलवे ने बजरंगबली को अतिक्रमणकारी बताते हुए सप्ताह भर में अतिक्रमण हटाने को कहा है. यह भी कहा है कि अतिक्रमण न हटाने पर रेलवे कार्रवाई करेगा और जेसीबी आदि के खर्च की वसूली भी बजरंगबली को ही देनी होगी. दरअसल, एनसीआर के झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले करीब 200 किमी लंबे ग्वालियर-श्योपुर (श्योपुरकलां) नैरो गेज को ब्रॉड गेज में बदले जाने का काम होना है. इस कार्य के लिए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील स्थित रेलवे लाइन किनारे हनुमान जी का एक मंदिर है.

https://‘कांतारा 2’ में क्या वाकई नजर आएंगी उर्वशी रौतेला?

बताया जा रहा है कि यह मंदिर रेलवे की जमीन पर ही है. इसी वजह से एनसीआर के झांसी मंडल द्वारा वहां एक नोटिस भेजा गया. खास बात यह रही कि नोटिस बजरंगबली के नाम ही भेज दिया गया. आठ फरवरी को भेजा गया यह नोटिस अब सोशल मीडिया में ट्रोल भी हो गया है. इस नोटिस को लेकर रेल महकमे की भी खासी किरकिरी हो रही है. सोशल मीडिया में बजरंगबली को भेजे गए नोटिस की कॉपी रविवार को वायरल होने के बाद एनसीआर प्रशासन में हड़कंप मच गया. नोटिस बनाने वाले लिपिक को भी अफसरों ने खूब खरी खोटी सुनाई. हालांकि, उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि भगवान हनुमान के नाम पर गलती से नोटिस जारी किया गया था और मंदिर के पुजारी के खिलाफ नया नोटिस जारी किया गया है.

https://Women’s T20 WC: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now