नई दिल्ली. भारतीय रेलवे 12 मई से देश में दोबारा ट्रेन चलाएगा. शुरुआती दौर में सिर्फ 15 ट्रेनों को चलाया जाएगा, जो राजधानी दिल्ली से ही चलेंगी. इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन 11 मई यानी आज शाम 4 बजे से शुरू किया जाएगा. ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे. रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रखे जाएंगे. टिकट काउंटर से कोई भी टिकट नहीं जारी किया जाएगा. मतलब साफ है कि यात्री सिर्फ ऑनलाइन ही टिकट खरीद सकते हैं, जो कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा करने दी जाएगी. टिकट रेलवे की मोबाइल ऐप से भी बुक किए जा सकते हैं, हालांकि किसी एजेंट के द्वारा टिकट बुक करने की इजाजत नहीं है.
http://‘प्रदेश सरकार इरादतन लापरवाही कर ईमानदारी से काम करने के बजाय समय बिता रही’
लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच शुरू हो रही रेल सेवा के लिए कई तरह के नियमों का पालन करना होगा. जैसे किसी भी यात्री के लिए सफर के दौरान मास्क पहनना या मुंह ढंकना बेहद जरूरी होगा. यात्रियों को एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचना होगा. रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग करवाई जाएगी, अगर किसी भी यात्री में फ्लू के कोई भी लक्षण दिखते हैं तो उसे यात्रा नहीं करने दी जाएगी. रेलवे के मुताबिक, 12 मई से जो ट्रेनें शुरू होंगी वो सिर्फ एसी कोच के साथ ही चलेंगी. यानी इन ट्रेन के टिकट सामान्य से कुछ महंगे होंगे या राजधानी के टिकट के बराबर का खर्च वहन करना होगा. अभी भारतीय रेलवे के द्वारा नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलेंगी.
http://VIDEO : ओड़िशा में दिखा दो सिर वाला दुर्लभ सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया









