আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुजरात में 150 स्थानों पर छापेमारी, ATS और GST का जॉइंट ऑपरेशन

Published on: November 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात एटीएस ने जीएसटी विभाग के साथ जॉइंट ऑपरेशन में शनिवार को सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में 150 स्थानों पर छापेमारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन में टैक्स चोरी और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है. बता दें कि, सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड राशि की बरामदगी करते हुए गुजरात में 71 करोड़ 88 लाख रुपए की बरामदगी की है.

https://PM Kisan : 13वीं किस्त के लिए कर लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपए

सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था और इसके तहत चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर गुजरात में 71.88 करोड़ रुपए की बरामदगी हुई जो 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान हुई 27.21 करोड़ रुपए की बरामदगी से कहीं ज्यादा है. निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंद्रा पोर्ट पर ‘गलत घोषणा और आयात कार्गो में छिपाकर’ तस्करी किए जा रहे 64 करोड़ रुपए के खिलौने और सामान की बड़े पैमाने पर जब्ती की भी सूचना दी है. ईसी के मुताबिक, मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

https://‘राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ द्रौपदी मुर्मू पर मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now