नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी यूक्रेन से भारतीय छात्रों के जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की केंद्र की मोदी सरकार से अपील की है. उन्होंने शनिवार सुबह एक एक वीडियो ट्वीट किया है. राहुल गांधी के ट्वीट वीडियो में कुछ भारतीय छात्र यूक्रेन में एक बंकर में छिपे दिख रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर यूक्रेन से भारतीय छात्रों के जल्द से जल्द रेस्क्यू की मोदी सरकार से अपील की है. राहुल ने ट्वीट में कहा कि बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं. कई छात्र पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जहां भारी हमले हो रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं.
https://सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?
कई पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिस पर भारी हमले हो रहे हैं. मेरे विचार उनके चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ हैं. फिर से, मैं भारत सरकार से तत्काल रेस्क्यू को अंजाम देने की अपील करता हूं. राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेजी से काम करना चाहिए. इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि है. सरकार को उनकी निकासी में तेजी लानी चाहिए. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के मसले पर भारत की कूटनीति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर साबित हुई है. ये पहली बार है जब आपदा में फंसे छात्रों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं.
https://समय पर नहीं दी जानकारी, चार जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड
Visuals of Indian students in bunkers are disturbing. Many are stuck in eastern Ukraine which is under heavy attack.
My thoughts are with their worried family members. Again, I appeal to GOI to execute urgent evacuation. pic.twitter.com/alem9nYNgr
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 26, 2022









