नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि बिलों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होने ट्वीट कर लिखा- मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले कानून’ से किसानों को एपीएमसी/किसान मार्केट खत्म होने पर एमएसपी कैसे मिलेगा?, एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं?, मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों का ‘गुलाम’ बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा. इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि देश का किसान जानता है कि इस बिल के जरिए मोदी सरकार अपने ‘मित्रों’ का व्यापार बढ़ाएगी.
http://IPL 2020 : CSK का जीत से आगाज, MI को 5 विकेट से हराया
राहुल ने ट्वीट में लिखा था- किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्यूंकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फ़र्क़ रहा है- नोटबंदी, ग़लत GST और डीज़ल पर भारी टैक्स. जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोज़ी-रोटी पर वार. कृषि बिल पर मोदी सरकार का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है. सिर्फ विपक्षी दल ही नहीं बल्कि एनडीए में भी इस बिल की वजह से फूट पड़ गई है. इस मुद्दे पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया. शिरोमणि अकाली दल बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी पार्टियों में से एक रही है.
http://हिना खान की इन तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर
मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले क़ानून’ से किसानों को:
1. APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा?
2. MSP की गारंटी क्यों नहीं?मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का ‘ग़ुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।#KisanVirodhiNarendraModi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 20, 2020









