नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत की. उन्होंने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित किया. उन्होने कहा कि अवैध इमिग्रेशन एक मुद्दा है, लेकिन असम के लोगों में वो क्षमता है कि इस मुद्दे को वे खुद सुलझा सकते हैं. राहुल सहित कांग्रेस के नेता ‘नो सीएए’ का गमछा पहने नजर आए. राहुल ने कहा कि असम ने लोगों को एकजुट किया, इससे पहले हिंसा के चलते इस बात की कोई गारंटी नहीं हुआ करती थी कि कोई व्यक्ति जनसभा से घर वापस लौट पाएगा कि नहीं. उन्होने कहा कि असम को नुकसान होगा तो देश को नुकसान होगा.
http://पीएम मोदी ने सेना को सौंपे 118 अर्जुन टैंक, जानिए इसकी खासियत
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो वाली सरकार सुन ले सीएए कभी लागू नहीं होगा. राहुल ने कहा कि हम दो, हमारे दो असम को चला रहे हैं. असम से जाओ, आग लगाओ और जो कुछ भी असम में है उसे लूट लो. दुनिया की कोई भी ताकत असम को नहीं तोड़ सकती. जो भी असम समझौते को छूने या नफरत फैलाने की कोशिश करेगा, कांग्रेस पार्टी और असम के लोग उन्हें एक साथ सबक सिखाएंगे. मैं और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता असम समझौते के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे, हम इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने आगे कहा कि रिमोट कंट्रोल से टीवी चल सकता है, मुख्यमंत्री नहीं, आपको अपना मुख्यमंत्री चाहिए जो आपकी परेशानियों को सुने, लेकिन असम के मौजूद मुख्यमंत्री केवल नागपुर और दिल्ली की सुनते हैं. इसी वजह से हमें इस सरकार को हटाना है.
http://राधेश्याम का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म









