नई दिल्ली. बिहार चुनाव के प्रचार के दौरान ईवीएम (EVM) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, बिहार के अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. ईवीएम को लेकर भी राहुल गांधी ने अपना एक अलग फंडा भी बताया. साथ ही गठबंधन की जीत का भी दावा किया है. अरिया में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि ईवीएम, ईवीएम नहीं है, बल्कि एमवीएम (मोदी वोटिंग मशीन) है.
http://विक्रेताओं को मिठाई के निर्माण और वैधता तिथि बताना अनिवार्य
उन्होंने कहा कि इस बार बिहार के युवाओं के दिल में गुस्सा है. फिर चाहे तो ईवीएम हो या एमवीएम हो, गठबंधन जीतने जा रहा है. तो वहीं राहुल गांधी के एमपीएम वाले बयान पर लोगों ने भी जमकर ताली बजाई. राहुल ने चुनावी सभा में कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने किसानों को कहीं भी अनाज बेचने के लिए फ्री कर दिया है क्योंकि वे अब अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं. मोदी जी मुझे बताएं, क्या किसान अपनी उपज को हवाई जहाज से बेचने जाएगा? या वह सड़क मार्ग से जाएगा? अगर उसे सड़क मार्ग से जाना है, तो बिहार में सड़कें कहां हैं?
http://एक्टर फराज खान का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
EVM is not EVM, but MVM – Modi Voting Machine. But, this time in Bihar, the youth is angry. So be it EVM or MVM, 'Gathbandhan' will win: Congress leader Rahul Gandhi in Bihar’s Araria#BiharElections2020 pic.twitter.com/PBSQwfPY0l
— ANI (@ANI) November 4, 2020
#WATCH | Modi ji says he has freed farmers as they can now sell their produce anywhere… Modi ji tell me, will the farmer go to sell his produce on an aeroplane? Or will he go by road? If he has to go by road, where are the roads in Bihar?: Rahul Gandhi#BiharElections2020 pic.twitter.com/uW0eehwN8O
— ANI (@ANI) November 4, 2020









