আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रहाणे का बेहतरीन शतक, दूसरे दिन भारत का स्कोर 277/5

Published on: December 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 277 रन बना लिए हैं. इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 82 रन की बढ़त ले ली है. दूसरे दिन भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी लगाई. बारिश की वजह से अंपायर्स ने दूसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म करने की घोषणा की. रहाणे 104 रन (200 बॉल) और रविंद्र जडेजा 40 रन (104 बॉल) बनाकर नाबाद रहे. दोनों के बीच 6वें विकेट के लिए 194 बॉल पर 104 रन की पार्टनरशिप भी हो चुकी है. दूसरे दिन भारत ने 1 विकेट (मयंक) पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया.

http://गिफ्ट देने आया कोरोना संक्रमित सांता क्लॉज, 157 बीमार, 18 की मौत



चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की. शुभमन गिल 65 बॉल पर 45 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, पुजारा ने 70 बॉल पर 17 रन बनाए. पैट कमिंस ने दोनों को विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया. इसके बाद रहाणे और हनुमा विहारी ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की पार्टनरशिप निभाई. विहारी 21 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें स्पिनर नाथन लियोन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 40 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए. स्टार्क ने उन्हें विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, लियोन को 1 विकेट मिला.

http://राईस मिल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसानों ने घेरा थाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now