रायपुर. प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन के बाद अब प्रकोष्ठों में भी नियुक्ति का क्रम चालू हो गया है. इसी क्रम में प्यारेलाल साहू को युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का अध्यक्ष (संयोजक) मनोनीत किया गया है. बता दें कि प्यारेलाल साहू पूर्व में युवा प्रकोष्ठ के महासचिव रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने समाज के युवाओं को लगातार संगठित कर नए जोश एवं क्रांति पैदा कर समाजिक भावना जागृत कर समाजिक हित में संघर्ष के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं.
http://SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, होम लोन पर घटाई ब्याज दर
इनके इसी समाज के प्रति सेवाभाव, लगन, संघर्षशीलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, प्रदेश महासचिव प्रवीण साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग के अध्यक्ष (संयोजक) पद पर मनोनीत किया गया है. इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू, महासचिव योगेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू, युगलकिशोर साहू, गैंदलाल साहू, नंदकुमार साहू, देवेंद्र साहू, किशोर साहू, दिनेश साहू, वेद साहू, भास्कर साहू, सूरज साहू, लक्की साहू, वीरेंद्र साहू, ललित साहू, युवराज साहू, प्रकाश साहू, सुखु साहू सहित समाज के युवाओं ने बधाई दी है.
http://चंद्रयान-2 : हार्ड लैंडिंग के बाद भी ‘विक्रम’ में टूट-फूट नहीं, संपर्क की कोशिशें जारी







