আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Published on: December 17, 2019
---Advertisement---

सूरजपुर. अपहरण, अनाचार और पॉक्सो एक्ट का एक आरोपी मंगलवार को पुलिस हिरासत से भाग निकला. सीसीटीवी कैमरे में थाने से आरोपी के फरार होने की घटना कैद हुई है. प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. फरार आरोपी की खोजबीन के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और अनाचार करने के आरोपी सूरज विश्वकर्मा को सूरजपुर कोतवाली में सोमवार देर शाम लाया गया था.

http://जामिया हिंसा मामले में 10 लोग गिरफ्तार, एक भी छात्र नहीं

बताया गया कि आरोपी किशोरी को लेकर भाग निकला था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया था. मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाना था. आरोपी तड़के क़रीब 5 बजे थाने से भाग गया. उसकी निगरानी के लिए 6 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी. जब आरोपी भागा, उसकी निगरानी के लिए लगाया गया अमला सो रहा था. एसपी ने निगरानी में तैनात एएसआई शोभित पैकरा, हेड कॉन्स्टेबल विष्णु देव, आरक्षक भीमेश आर्मो, आरक्षक अनीश तिवारी, आरक्षक बृजलाल सिंह, आरक्षक मदन भगत को लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया है.

http://ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, ट्रेन से गिरकर युवती की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now