नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान किया कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना ली है. पुतिन ने दावा किया कि ये दुनिया की पहली सफल कोरोना वायरस वैक्सीन है, जिसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. इतना ही नहीं पुतिन ने कहा कि मैंने अपनी दो बेटियों में एक बेटी को पहली वैक्सीन लगवाई है और वह अच्छा महसूस कर रही है. समाचार एजेंसी AFP की जानकारी के मुताबिक इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलेप किया है.
http://शिवांगी-मोहसिन का म्यूजिक वीडियो ‘बारिश’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री
मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को सफल करार दिया. इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में वैक्सीन की डोज़ बनाया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इसका टीका लिया है, पहले उसका बुखार 38 डिग्री था, टीके के बाद ये बढ़ा लेकिन बाद में काबू में आने लगा. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों को टीका लगने के बाद कोरोना का कोई लक्षण नहीं है.
http://बेटियां भी पैतृक संपत्ति में बराबर की हिस्सेदार : सुप्रीम कोर्ट
#BREAKING Russia has developed 'first' coronavirus vaccine: Putin pic.twitter.com/s33LTMO0j0
— AFP News Agency (@AFP) August 11, 2020









