नई दिल्ली. 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पुलवामा हमले में इस्तेमाल किए केमिकल ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदे गए थे. एनआईए ने इस मामले में वाइज उल इस्लाम (19) और मोहम्मद अब्बास राथेड़ (32) को गिरफ्तार किया है. वाइज श्रीनगर और अब्बास पुलवामा के ही हाकरीपोरा का रहने वाला है. पुलवामा हमले को लेकर अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. तीन दिन पहले ही एनआईए ने हाकरीपोरा से पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया था. इन पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है.
http://टोकनधारी किसानों के धान की होगी खरीदी, खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक शुरुआती जांच में वाइज ने कबूला कि उसने अमेजन से केमिकल ऑर्डर किया था. इसी से आईईडी बनाया गया. साथ ही बैटरी और अन्य सामान भी मंगाए. इसके लिए पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने निर्देश दिए थे. अमेजन से आइटम मंगाने के बाद वाइज ने खुद जैश के आतंकियों को उसे सुपुर्द किया. अब्बास लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा था. उसने जैश के आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर को अपने घर में पनाह दी थी. उमर अप्रैल-मई 2018 में कश्मीर आया था. उसने जैश आतंकियों आदिल अहमद डार (आत्मघाती हमलावर), समीर अहमद डार और कामरान (दोनों पाकिस्तानी नागरिक) को कई बार अपने घर पर पनाह दी थी.
http://दो बार जांच में अलग-अलग बताया गया ब्लड ग्रुप, जान जोखिम में डालकर किया ऑपरेशन









