আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मीडियाकर्मी ने भीड़ से बुलाई महिला, पं. शास्त्री ने पहले ही बना दिया था समस्या का पर्चा

Published on: January 20, 2023
---Advertisement---

रायपुर. गुढ़ियारी इलाके में श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन बीते 17 जनवरी से हो रहा है. यहां बागेश्वर धाम (MP) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आए हुए हैं. शुरुआती दिनों में श्रीराम कथा हुई, पर नागपुर में इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री की सभा पर उठे सवाल और विवाद ने इस कथा को चर्चा में ला दिया. चैलेंज की वजह से बड़ी तादाद में मीडियाकर्मी भी धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार कवर करने पहुंचे थे. धीरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि कोई भी मीडिया पर्सन खड़ा हो, चारों पंडाल की भीड़ में से किसी को भी उठाकर ले आएं, उसकी समस्या के बारे में पहले से ही पर्चा लिख देंगे और उसके बारे में सब कुछ बता देंगे.

https://Hyundai Grand i10 NIOS 2023 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

बाद उन्होंने एक कागज पर कुछ लिखा और पत्रकारों से कहा कि किसी को ले आएं. रिपोर्टर ने एक बीमार बच्चे के साथ आई महिला को भीड़ से उठाया. उसे मंच की ओर ले जाया गया. मंच पर जब महिला आई तो धीरेंद्र शास्त्री ने रिपोर्टर से पूछा कि जिस महिला को आप लेकर आए, क्या उसके बारे में जानते हैं, क्या उनका नाम जानते हैं, उन्हें पहचानते हैं रिपोर्टर ने न में जवाब दिया. महिला से भी यही बात बाबा ने पूछी महिला ने भी कहा कि वो पहले से न तो किसी जानती है, न ही किसी को अपनी समस्या बताई.

https://पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार मेले सरकार की पहचान

बाद धीरेंद्र कृष्ण ने महिला से उनके बच्चे का नाम पूछा महिला ने कहा दिव्यांश सिंह, बच्चे को चलने फिरने में समस्या थी बीमार रहता था. धीरेंद्र शास्त्री ने पहले से लिखा पर्चा महिला के सामने धर दिया जिसमें लिखा था, महिला बच्चे को लेकर परेशान है बच्चे का नाम दिव्यांश है, नसों में परेशानी के कारण वो चल फिर नहीं पाता, बच्चे को झटके आते हैं. परिवार में आर्थिक परेशानियां हैं, परिवार कुल देवता कोई माता है. महिला बिलासपुर की रहने वाली हैं. उसने यह समस्याएं होना स्वीकार किया. बाद धीरेंद्र शास्त्री ने महिला को दो मंत्र बताए और कुल देवी की पूजा करने की सलाह दी.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now