আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hyundai Grand i10 NIOS 2023 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

Published on: January 20, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित नई Grand i10 NIOS को लॉन्च कर दिया. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,68,500 रुपए रखी गई है. नया मॉडल कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ आता है. ग्रैंड आई10 नियोस फेसलिफ्ट की बुकिंग 11,000 रुपए की टोकन राशि पर पहले ही शुरू हो चुकी है. इसके लेटेस्ट एडिशन में, कार के एक्सटीरियर में कुछ महत्वपूर्ण डिजाइन अपडेट के साथ-साथ इंटीरियर में कुछ फीचर्स शामिल किए गए हैं. डिजाइन के लिहाज से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि नया लुक वाला ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और फ्रंट में एलईडी डीआरएल. इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. टेलगेट के डिजाइन में भी रिफ्रेश टेललाइट यूनिट के साथ बदलाव किया गया है.

https://Samsung के दो सस्ते 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

नई ग्रैंड i10 NIOS को 6 मोनोटोन कलर ऑप्शंस- पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन (न्यू एंड एक्सक्लूसिव), टील ब्लू और फ़ायरी रेड, साथ ही 2 डुअल टोन कलर ऑप्शंस- ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन (नया) और ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट के साथ पेश किया गया है. इसमें 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 82 bhp का मैक्सिमम पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एक एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन होगा. इस हैचबैक का CNG वर्जन भी है, जो सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. सीएनजी वर्जन 68 PS का पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ह्यूंदै मैनुअल पर 20.7 किमी प्रति लीटर और AMT वर्जन पर 20.1 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है.

https://भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत, 3 घायल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now