बसना. कलेंडा क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेताओं पर एफआईआर किए जाने के विरोध में आज जिलेभर के भाजपा नेताओं ने नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में मौन धरना दिया. सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नेता हाथों में तख्ती लेकर धरना देकर विरोध जताया. नेता व नेत्रियां मास्क लगा हाथों में ‘प्रशासन की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं’ और अन्य स्लोगनों की तख्ती लिए थे. नवजात शिशुओं का उचित उपचार, उचित देखभाल, क्वारंटाइन सेन्टरों में उचित व्यवस्था की मांग भाजपा के पदाधिकारियों ने की थी उसे मानने की अपेक्षा सभी सदस्यों को आरोपी बनाकर राजनीति करना निंदनीय है. भाजपा मण्डल बसना के आह्वान पर अपने कार्यालय में 11 से 12 बजे तक धरना देते हुए उपरोक्त विचार मण्डल के आमंत्रित सदस्य भगतराम वधवा ने व्यक्त करते हुए कार्रवाई की निंदा की.
http://CarryMinati के नए वीडियो यलगार ने यूट्यूब पर मचाई धूम
उन्होने प्रकरण तत्काल निरस्त कर जुड़वा बच्चों को किसी नर्सिग होम में भर्ती कर क्वारंटाइन सेन्टरों में आवश्यक व्यवस्था की मांग की. सांसद चुन्नीलाल साहू, जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, शंकर अग्रवाल, रामलाल चौहान, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, भगतराम वधवा, पीयूष मिश्रा, किरण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विक्की सलूजा, अल्काश खैरानी, विपिन उबोवेजा, अभिमन्यु जायसवाल, विकास वधवा, कामेश बंजारा, जगदीश प्रधान, स्वप्निल तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी, हरजिंदर हरजू, सोमनाथ पाण्डेय, मुकेश जोशी, अमरीन गिगानी, ईरफान ईल्लु, मयंक अंशुल, महेंद्र, पूरन, सुधार दास, सतीश, जीतू वैष्णव, महेंद्र जैन आदि ने धरना देकर विरोध व्यक्त किया.
http://बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9971 नए मामले, 287 की मौत







