नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल के दाम में 5 रुपए जबकि डीजल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी आई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे डर से निकला फैसला बताया. प्रियंका ने ट्वीट किया- ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है. वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है.
https://विधायक राजा देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद राज्यों से भी वैट कम करने की अपील की. भाजपा शासित राज्यों ने इसे स्वीकार करते हुए कीमतें कम करने का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 7 रुपए वैट कम करने का ऐलान किया है. उधर, गुजरात सरकार ने दोनों उत्पादों पर 7 रुपए वैट कम करने का फैसला किया. इसके अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, असम, कर्नाटक, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल में भी राज्य सरकारों ने वैट कम करने का ऐलान कर दिया.
https://जानिए दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, चढ़ाएं ये 5 प्रसाद माता होंगी प्रसन्न
ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।
वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है।#PetrolDieselPrice
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 4, 2021









