আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस पर प्रियंका गांधी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका, धक्‍का दिया

Published on: December 28, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया. कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है. उन्होंने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका गला दबाकर रोका. पुलिस ने मुझे धक्का दिया, जिसके कारण मैं गिर गई. इसके बाद प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया. प्रियंका स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए एसआर दारापुरी और पार्टी की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के परिजनों से मिलने जा रही थीं.

http://मादा हाथी की मृत्यु पर प्रभारी वन मंडलाधिकारी निलंबित, मुख्य वन संरक्षक को नोटिस

6 बजकर 10 मिनट पर वे इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचीं. यहां उन्होंने दारापुरी की बीमार पत्नी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये सब जो हो रहा है ये मेरी समझ से बाहर है. मैं गाड़ी में शान्तिपूर्वक से दारापुरी जी के परिवार से मिलने जा रही थी. रास्ते मे अचानक पुलिस की गाड़ी आई और मुझे रोक लिया गया. मैंने पूछा कि मुझे रोकने का क्या मतलब है. पुलिस ने मुझसे कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे. इस बीच पुलिस ने मेरा गला दबाया गया. मुझे धकेला भी गया. एक महिला पुलिस कर्मचारी ने मुझे धकेला. मैं चलती रही. मैं टू वीलर पर आई फिर रोका तो दोबारा पुलिस ने मुझे रोका तो मैं पैदल आ गई.

http://एसपी बोले- जन सुविधा केंद्र के रूप में अपग्रेड होंगे थाने व चौकियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now