नई दिल्ली. एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आएदिन वो कोई ना कोई वीडियो या फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में प्रिया ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काली साड़ी पहन कर इठलाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में प्रिया प्रकाश समंदर किनारे अपनी कातिलाना अदाओं का जादू दिखाती दिखीं. वीडियो में प्रिया का ना केवल लुक लोगों को मदहोश कर रहा है बल्कि उनकी हर अदा लोगों को दीवाना बना रही है.
https://धान खरीदी में घोर लापरवाही, सहायक समिति सेवक निलंबित
लुक की बात करें तो वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर काले रंग की साड़ी में कहर ढा रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस लाइट मेकअप के साथ ओपन हेयर की हुई हैं. जिसमें वो बीच पर घूमते नजर आईं. कभी वो बीच पर दौड़ते दिखीं, कभी साड़ी के पल्लू को लहराते तो कभी समंदर की लहरों संग मस्ती करते नजर आईं. इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो ने सनसनी मचा दी है. प्रिया ने इस वीडियो को खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा- सनसेट और रेत.










