नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई. वे 86 साल की थीं. पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है. राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई. नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था. उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.
राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई. शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था. उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं. विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं.
http://यह कैसा लॉकडाउन, मनरेगा के तहत यहां तालाब गहरीकरण कर रहे मजदूर!









