আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बलौदाबाजार में प्राइमरी और मिडिल स्कूल, धमतरी में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद

Published on: January 13, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार/धमतरी. बलौदाबाजार जिले में आज 13 से लेकर 18 जनवरी तक एक सप्ताह तक के लिए तमाम प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल बंद रहेंगे. अर्थात नर्सरी से लेकर  कक्षा 8 वीं तक के बच्चों के स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं. जिले में कोरोना संक्रमण दर में आ रही तेज़ी के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से ये आदेश जारी करते हुए उक्त अवधि तक स्कूल बंद रखने को कहा है. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को बंद के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. जिला प्रशासन द्वारा एक सप्ताह में स्थिति की पुनः समीक्षा की जाएगी और प्रतिबंध अवधि को आगे बढ़ाने अथवा नहीं बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा.

https://महाविद्यालयों में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैन्डेड मोड में होंगी

इधर, धमतरी जिले में कोरोना एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर पीएस एल्मा सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उक्त आदेश प्रसारित किया है. बताया गया है कि इस दौरान गर्भवती माताओं और तीन से छः साल तक की उम्र के बच्चों को गरम पका भोजन तथा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले में निर्धारित मीनू अनुसार हितग्राहियों को थाली/टिफिन के जरिए गरम पौष्टिक भोजन घर-घर में प्रदाय किया जाएगा. जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहने के दौरान सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण किया जाए.

https://कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े डकैती, महिलाओं को बंधक बना गहने-नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now