बिलासपुर. दर्रीघाट निवासी कांग्रेस जिला सचिव के घर गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती हो गई. हथियार लेकर घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बना लिया और बंदूक दिखाकर अलमारी में रखे गहने-नकदी लेकर फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. घटना के समय कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले घर में नहीं थे.
https://तापसी-ताहिर की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कंफ्यूजन से है भरपूर
उसी समय 8-9 की संख्या में हेलमेट व मास्क लगाए बदमाश पहुंचे और बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे. डकैतों ने उनके हाथों को रस्सी से बांध दिया. बाद अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई. सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे. कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है. शहर के साथ ही आउटर में सघन नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
https://WHO की चेतावनी- डेल्टा से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन







