আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुकानों के सामने लगानी होगी मूल्य सूची, अधिक कीमत पर सामान बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Published on: April 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को नापतौल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नापतौल में गड़बड़ी करने वाले और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. श्री भगत ने दुकानों के सामने में आवश्यक वस्तुओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राज्य के पेट्रोल पम्पों, उचित मूल्य की दुकानों सहित अन्य सभी दुकानों में सामग्रियों की वजन और कीमत की जांच के लिए प्रदेश भर में सघन अभियान चलाया जाए. लॉकडाउन के दौरान देश की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

http://अध्यक्ष एवं पार्षद निधि का उपयोग कोरोना के कारण प्रभावित जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा

श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के दौरान प्रदेशवासियों को सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री जरूरत के मुताबिक मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. श्री भगत ने कहा कि राज्य की उचित मूल्य की दुकानों सहित अन्य दुकानों में नापतौल की गड़बड़ी एवं ज्यादा मूल्य पर सामान बेचने की शिकायतें मिली है. उन्होंने बैठक में राज्य के कई जिलों के खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर अनियमितता की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. श्री भगत ने पैकेट में बिकने वाले सामग्रियों दूध, बिस्कुट, खाद्य तेल एवं अन्य खाद्य वस्तुओं के पैकेट में अंकित मूल्य और उसका वजन के जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. श्री भगत ने अधिकारियों को प्रतिदिन की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं.

http://‘कोरोना को हराना है’ गीत के साथ पुलिस का पुनः फ्लैग मार्च

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now