আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राष्ट्रपति ने राम मंदिर के लिए दिए 5 लाख 100 रुपए का पहला चंदा

Published on: January 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद पांच लाख 100 रुपए का दान देकर इस अभियान की शुरुआत की. उनसे चंदा मांगने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और स्वसंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था. बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायक राव देशमुख जी को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया.

http://मुख्यमंत्री ने स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

बता दें कि राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का अभियान आज से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा जाएगा और उनसे चंदा मांगा जाएगा. चंदा जुटाने का अभियान 27 फरवरी तक चलाया जाएगा. अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी. इस दौरान 10 रुपए, 100 रुपए और 1000 रुपए के कूपन होंगे. दो हजार रुपए से ज्यादा सहयोग करने वालो को रसीद दी जाएगी. इस चंदे के माध्यम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होगा.

http://पहले दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 274/5, लाबुशेन ने लगाया शतक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now