नई दिल्ली. अगर मृत व्यक्ति अचानक जीवित हो गया तो जाहिर तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे. ऐसा ही कुछ अमेरिका के मिशिगन में भी हुआ. यहां 20 साल की एक लड़की के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी किसी ने युवती की आंखें खुलती हुई देखी. मरी हुई लड़की को दोबारा जिंदा होते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. हालांकि बाद में डॉक्टरों ने मामले की जांच की. चिकित्सकों ने पाया कि लड़की जीवित थी उसे गलती से मृत घोषित कर दिया गया था. लड़की का नाम तिमेशा बिउचैंप है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की शारीरिक रूप से विकलांग है. रविवार सुबह परिवार वालों ने उसे घर में बेहोश पाया. उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया.
http://DC को बड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हुआ ये विस्फोटक बल्लेबाज
मेडिकल स्टाफ ने उसका चेकअप किया तो युवती की सांस नहीं चल रही थी. ऐसे में उसे CPR की मदद से कृत्रित आक्सीजन दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. ऐसे में उसे नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने युवती को आधिकारिक तौर से मृत घोषित कर दिया. घरवाले लड़की के शव को अंतिम संस्कार के लिए एक फ्यूनरल होम में पहुंचे. यहां एक स्टाफ मेंबर ने लड़की को आंखे खोलते हुए देखा. उसने इसकी सूचना दूसरे लोगों को दी. मृत लड़की की दोबारा मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि लड़की जीवित है और उसकी सांसें चल रही थी. लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अभी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.
http://अपर कलेक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन









