আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गर्भवती हथिनी की करंट से मौत? बांध के नीचे मिला शव

Published on: September 26, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. नगर से मात्र 6 किलोमीटर दूर ग्राम किशनपुर के पास एक बांध के नीचे सुबह एक जंगली हथिनी मृत पाई गई. प्रथम दृष्टया हथिनी की मौत करंट से होना बताया जा रहा है. बहरहाल, वन विभाग की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः कुछ ग्रामीण ग्राम किशनपुर के समीप स्थित एक बांध में ग्रामीण दैनिक क्रिया हेतु गए तब वे बांध के पास एक विशालकाय हथिनी को मृत देख चौंक गए. हथिनी के मरने की खबर जब ग्राम पहुंची तब देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रेंजर यूएस बसंत घटनास्थल रवाना हो गए हैं.

http://लक्ष्य के विरूद्ध बहुत कम टेस्टिंग, 8 खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस



श्री बसंत ने इस प्रतिनिधि को बताया कि कल-रात हाथियों का लोकेशन गिरना जंगल में था. रात में ही हाथी जंगलों से होते हुए किशनपुर ग्राम के पास स्थित बांध तक जा पहुंचे. वहाँ से एक हाथी की मौत की खबर आ रही है. हाथी की मौत शायद विद्युत करंट से हुई है. बहरहाल घटना का कारण एवं समय जांच के बाद ही पता चल पाएगा. घटनास्थल देखने से पता चला कि हाथी मादा थी एवं गर्भवती भी थी. हथिनी के शव के पास टूटे तार एवं शिकार में प्रयुक्त होने वाली खूंटी भी पड़ी है जिससे हाथी का शिकारियों के करंट प्रवाहित तार में ही फंसने से मौत होना माना जा रहा है.

http://मारुति सुजुकी की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now