আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL में आ रहा है ‘पावर प्लेयर’ नियम, मैच के दौरान कभी भी बदल सकते हैं खिलाड़ी

Published on: November 4, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीगों में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है. बोर्ड लीग के अगले संस्करण में ‘पावर प्लेयर’ का नियम लाने पर विचार कर रहा है. इस नियम के तहत टीम मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म के बाद खिलाड़ी को बदल सकती है. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस विचार को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इस पर मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी.

http://मच्छरदानी से ढंके कुंए में मिला लापता बच्ची का शव, हत्या की आशंका

अधिकारी ने कहा, हम ऐसी स्थिति पर विचार कर रहे हैं जहां टीमों को अंतिम-11 के बजाए 15 खिलाड़ियों को चुनना हो और एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म होने के बाद बदला जा सके. हम इसे आईपीएल में लाने की सोच रहे हैं, लेकिन आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम को लागू करना सही होगा. उन्होंने कहा कि यह नियम मैच का नतीजा बदल सकता है और दोनों टीमों के लिए हटकर सोचने तथा रणनीति बनाने को बढ़ावा देगा. अधिकारी ने कहा, सोचिए की आपको 6 गेंदों पर 20 रन चाहिए और आंद्रे रसेल बाहर बैठे हैं, क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं और अंतिम-11 का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब इस नियम से वह ऐसी स्थिति में मैदान पर आ सकते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं. उन्होंने कहा, इसी तरह आपको आखिरी ओवर में अगर आपको 6 रन बचाने हैं और आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी डग-आउट में बैठा है, तो कप्तान क्या करेगा. वह बुमराह को 19वां ओवर खत्म होने के बाद लेकर आएगा और फिर आप जानते ही हैं. इस नियम में मैच को बदलने का दम है. आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस नियम के अलावा सदस्य 2019 आईपीएल की समीक्षा करेंगे.

http://शादी के लिए दबाव डालने से नाराज प्रेमी के भाई ने कर दी युवती की हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now