আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कई घरों में पक रहा था सुअर का मांस, शिकार के आरोप में एक गिरफ्तार

Published on: September 2, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत लारीपुर वन क्षेत्र में एक ग्रामीण को जंगली सुअर शिकार मामले में वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. बहरहाल, वन विभाग द्वारा दूसरे आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया जा रहा है. प्रदेशभर में वन विभाग की संदिग्ध कार्यशैली से शिकार एवं अतिक्रमण सहित वन कटाई के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को मुखबिर की सूचना के बाद स्थानीय वन विभाग के प्रभारी रेंजर एसआर निराला के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विकासखण्ड के ग्राम लारीपुर के कक्ष क्रमांक 290 में विद्युत प्रवाहित तार से जंगली सुअर का शिकार के आरोप में लारीपुर निवासी हेमराज पिता संतराम बरिहा को धर दबोचा.

https://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए नया भाव

बताया गया है कि आरोपी अपने अन्य सहयोगी के साथ धान के खेतों में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए हाईटेंशन विद्युत तार फैलाया था जिसकी चपेट में आने से जंगली सुअर की मौत हो गई थी. एक मुखबिर ने सारी जानकारी वन विभाग को दी. जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लगातार छापामारी में लारीपुर निवासी संतराम को पकड़कर उससे पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगी का नाम बताया और जंगली सुअर का मांस पकते हुए कुछ घरों से बरामद करवाया. इसके अलावा सुअर के अवशेष भी बरामद कराए जिसे आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए जमीन में गाड़ दिए थे. सुअर की तीन टांग सहित जबड़ा, शिकार में प्रयुक्त तार एवं अन्य सामग्री वन विभाग ने जब्त कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है.

https://अफसर-जनप्रतिनिधि बेपरवाह, दम तोड़ती फसलों को मवेशियों के हवाले कर रहे किसान

पिथौरा क्षेत्र से लगे गांव बने मांस की मंडी

पिथौरा एवं यहां से लगे देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पकरीद, धमनपुरा, कोसंमसरा, गिधपुरी सहित करीब आधा दर्जन से अधिक ग्राम इन दिनों मांस की मंडी बनकर रह गए हैं. यहां लगातार शिकार हो रहे हैं और यहां से चीतल, सांभर एवं जंगली सुअर का मांस प्रदेश के बड़े शहरों तक बिक्री हो रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now