আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता, धान संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित

Published on: April 1, 2021
---Advertisement---

मुंगेली. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक अंकित आनंद ने मुंगेली जिले के धान संग्रहण केंद्र गिधपुरी के धान संग्रहण केंद्र प्रभारी क्षेत्र सहायक धनेश्वर सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. धान संग्रहण केंद्र प्रभारी क्षेत्र सहायक धनेश्वर सिंह राजपूत द्वारा कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने से धान संग्रहण केंद्र गितपुरी में हुई आगजनी की घटना के फलस्वरूप कलेक्टर पी.स एल्मा द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर धनेश्वर सिंह राजपूत को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के सेवा नियम 2007 की कंडिका 27 (1) के तहत निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में धनेश्वर सिंह राजपूत क्षेत्र सहायक का मुख्यालय जिला कार्यालय मुंगेली रहेगा उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी.

http://बार के जंगलों में भारी आगजनी से लाखों की जलाऊ और स्वर्ण काष्ठ खाक

धान संग्रहण केंद्र गितपुरी में संलग्न 5 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्य से पृथक

मुंगेली. कलेक्टर पी.एस एल्मा ने जिले के धान संग्रहण केंद्र गितपुरी में आगजनी की घटना को गंभीरता से लिया और वहां संलग्न दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सतीश तंबोली, मनहरण यादव, अशोक ठाकुर, केशव राठौर और गोपाल सिंह को उनके पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाया. जिसका प्रतिवेदन कलेक्टर श्री एल्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कलेक्टर श्री एल्मा द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक अंकित आनंद ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सतीश तंबोली, मनहरण यादव, श्री अशोक ठाकुर, केशव राठौर और गोपाल सिंह को कार्य से पृथक कर दिया है. प्रबंध संचालक अंकित आनंद ने जिला विपणन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ जिला मुंगेली को पालन प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं.

http://सांखला परिवार के हर्ष ने बढ़ाया गांव का मान, मेरिट से पास की परीक्षा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now