बागबाहरा. बागबाहरा बोड़रीदादर के सांखला परिवार के महावीरचंद सांखला के सुपुत्र एवं विजयलाल सांखला के सुपौत्र हर्ष सांखला ने एक बार फिर अपने गांव तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है. उल्लेखनीय है कि कार्मल कॉन्वेंट स्कूल बागबाहरा 5वीं कक्षा के हर्ष बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर मेरिट से उत्तीर्ण हुए हैं. ज्ञात हो कि इसके पहले हर्ष की बड़ी बहन पूजा सांखला भी पंडित रविशंकर विश्व विद्यालय रायपुर से गोल्ड मेडिलिस्ट रह चुकी हैं. यही नहीं, हर्ष की बड़ी बहन सपना एवं रोशनी सांखला भी पं. रविशंकर विश्व विद्यालय में गोल्ड मेडिलिस्ट हैं. हर्ष के मेरिट में आने से परिवार में खुशी का माहौल है.
http://45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ, आशंकाएं दूर कर रहे एसडीएम
हर्ष के मेरिट में आने के बाद परिवार एवं रिश्तेदार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चन्द्राकर और उपाध्यक्ष भेखलाल साहू ने हर्ष को बधाई देते हुए कहा कि सांखला परिवार के बच्चों ने हमेशा की तरह एक बार फिर बागबाहरा और अपने विद्यालय तथा परिवार को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि अन्य पढ़ने वाले बच्चों को भी सांखला परिवार के बच्चों से सीख लेनी चाहिए. इस परिवार के बच्चों ने पूर्व में गूंजा, सपना, रोशनी सांखला ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदेश भर में मेरिट लिस्ट मे उत्तीर्ण होकर गोल्ड मैडल प्राप्त की है. वहीं सुरभि पारस सांखला ने जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक क्षेत्र में कदम रखकर एक मिसाल कायम की है.
http://पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख बढ़ी
सांखला परिवार के बच्चों ने हमारे क्षेत्र के छोटे से ग्राम पंचायत बोड़रीदादर सहित खल्लारी क्षेत्र का मान बढ़ाया है. हम हर्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. हर्ष के मेरिट में उत्तीर्ण होने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पारस सांखला, विजय बंजारे सहकारी संघ व सहकारी समिति अध्यक्ष खल्लारी, रोशन चंद्राकर, मंगतूराम ध्रुव, शांतिलाल साहू, जनपद सदस्य ममता चंद्राकर, नारायणलाल चंद्राकर, पवन कुमार चंद्राकर, कुमार ढीढी, राजेश सांखला मुनगासेर, ललित चंद्राकर, सरपंच अध्यक्ष एवन साहू, हेमंत सिन्हा, प्रेम सिन्हा, भूखन सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष सरपंच संघ, खीरसाय पटेल अध्यक्ष सहकारी समिति मुनगासेर, पुनीत सिन्हा आदि ने बधाई दी है.
Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/dv3g3Ki1sK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 31, 2021







