बीजापुर. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है. इस बीच मतदान के दौरान यहां एक मतदानकर्मी की मौत हो गई. रिटर्निंग ऑफिसर सीताराम कंवर ने इस मामले की जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, मतदानकर्मी सुरेंद्र पोनेम (30) का पूजारी कांकेर के मतदान केंद्र क्रमाक 03 में ड्यूटी लगी थी. सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
http://23 बच्चों को बंधक बनाने वाला सिरफिरा ढेर, पिटाई से पत्नी की भी मौत
उर्मिला मातोंडकर ने सीएए की तुलना रॉलेट एक्ट से की
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को एक सार्वजनिक बैठक के दौरान सीएए की तुलना 1919 के रॉलेट एक्ट से की. यह बैठक सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ नॉन वायलेंट पीपुल्स मूवमेंट ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित की थी. लोगों को संबोधित करते हुए मातोंडकर ने कहा कि 1919 का रॉलेट एक्ट और 2019 का सीएए ऐसे दो अधिनियम हैं जिन्हें इतिहास में ‘काले कानून’ के रूप में जाना जाएगा. सीएए गरीब लोगों के खिलाफ है. जैसा कि कहा जा रहा है यह कानून मुस्लिम विरोधी है. हम ऐसा अधिनियम नहीं चाहते हैं जो धर्म के आधार पर मेरी पहचान और नागरिकता का पता लगाता हो. यह हमारे संविधान में है कि आप धर्म, भाषा, लिंग या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकते.
http://हाईकोर्ट ने CBI को 6 IAS समेत 12 अफसरों पर एफआईआर के दिए आदेश







