नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली अफसर की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. अब एक बार फिर इस महिला अधिकारी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है. लखनऊ की रहने वाली रीना द्विवेदी की ये तस्वीर जो वायरल हो रही है, वो अंडमान निकोबार द्वीप की है. रीना का कहना है कि बचपन से ही उन्हें फिट रहने का शौक है. यहां तक कि ड्रेस का चयन भी वो ये सोचकर करती हैं, ताकि खूबसूरत दिखें. इससे पहले उनका एक टिक-टॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही थी.
http://अपने ही गाने पर नोरा फतेही ने किया जबरदस्त डांस, देखिए VIDEO
रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव में रीना मोहनलालगंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने पीले रंग की यही साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. बता दें कि रीना को फिल्मों से भी ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया था. रीना ने बताया था कि उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन 13 साल के बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया था. रीना द्विवेदी अब पूरे देश में मशहूर हो चुकी हैं.
http://61 सैलानियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलटी, 12 की मौत









