बिलासपुर. सेंट्रल जेल के 5 बंदियों को बिल्हा न्यायालय पेशी में लेकर गए पुलिसकर्मियों ने रास्ते में शराब पी फिर बंदियों को कोर्ट लेकर गए. मामला शुक्रवार का है. जेल में बंद आरोपी सुनील रजक, जितेंद्र यादव, रमेश बाबा, शुभम वर्मा व चेतन दास की बिल्हा स्थित कोर्ट में पेशी थी. शुक्रवार को सेंट्रल जेल प्रबंधन ने पांचों आरोपियों को बिल्हा कोर्ट लेकर जाने के लिए पुलिस लाइन से बल मांगी. रक्षित निरीक्षक धनेंद्र ध्रुव ने प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक नानूराम डहरिया, दिलीप वैष्णव व रवि वानखेड़े की ड्यूटी लगाई. कोर्ट पहुंचने से पहले दोपहर करीब एक बजे पुलिसकर्मियों ने रास्ते में बिल्हा के शनिचरी बाजार स्थित शराब दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर दी.
http://किसान सम्मान निधि पर केन्द्र पर आरोप लगाना बंद करे कांग्रेस : भाजपा
यहां बंदियों को गाड़ी में छोड़कर पुलिसकर्मी शराब दुकान के पास बैठकर शराब पीने लगे. इसके बाद शराब के नशे में ही आरोपियों को लेकर कोर्ट पहुंच गए. इस बीच आरक्षकों के शराब पीते हुए वीडियो बना लिया गया. इस घटना के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों के शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने मामले की जांच बैठा दी थी. जांच रिपोर्ट के बाद दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दो पुलिसकर्मियों दिलीप वैष्णव और नान्हूराम डहरिया को सस्पेंड कर दिया गया है. जांच प्रतिवेदन में उपरोक्त दोनों को बंदी सुरक्षा को छोड़ शराब के नशे में होना पाया गया है.
http://SBI का ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किया EMI डेबिट कार्ड







