আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI का ग्राहकों को तोहफा, लॉन्च किया EMI डेबिट कार्ड

Published on: October 7, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. SBI ने रिटेल स्टोर में दिखाई दे रहे फुटफॉल को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. बैंक ने महानवमी के मौके पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. अब एसबीआई के ग्राहकों के लिए शॉपिंग करना और भी आसान होगा क्योंकि बैंक अब अपने डेबिट कार्ड पर ईएमआई (EMI) का ऑप्शन लेकर आया है. एसबीआई के 30 करोड़ डेबिट कार्ड यूजर हैं जिनमें से 45 लाख यूजर इसका फायदा उठा सकते है. एसबीआई डेबिट कार्ड से आप देश के 15000 से अधिक शहरों में 40,000 रुपए तक की शॉपिंग कर सकते हैं, जिसका पेमेंट ईएमआई में किया जा सकता है. लेकिन पेमेंट PoS मशीन से करना होगा. इस सर्विस के तहत कंज्यूमर मिनिमम 6 महीने से 18 महीने तक ईएमआई (EMI) अवधि का विकल्प चुन सकते हैं.

http://पीएम मोदी का मास्क पहनकर लोगों ने किया गरबा, देखिए VIDEO

SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, ‘हमें अपने ग्राहकों के लिए इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने की खुशी है ताकि उन्हें इस त्योहारी सीजन में सुखद खरीदारी का अनुभव हो सके. डेबिट कार्ड ईएमआई सुविधा से ग्राहकों के लिए मासिक किस्तों पर उपभोक्ता टिकाऊ उत्पाद खरीदना और आसान हो जाएगा. फिलहाल पूरी रकम चुकाए बिना वे विभिन्न व्यापारियों और दुकानों के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे. ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि के लिए एसबीआई की निरंतर प्रतिबद्धता के साथ, हमारा मानना है कि इस नए उत्पाद की शुरुआत के माध्यम से बैंक परेशानी मुक्त खरीद और पेपरलेस लोन की पेशकश करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है.’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now