खल्लारी. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव और पुलिस के जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. मुखबिर की सूचना पर टीम ने शनिवार को दो गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की है. इनमें मामा भांचा निवासी किशन पिता श्याम लाल साहू (48) ने अपने घर की बाड़ी में ईट के ढेर में एक प्लास्टिक थैला में 35 पौवा गोल्डन व्हिस्की अंग्रेजी शराब, जुमला 6.300 लीटर कीमती 4200 रुपए रखी थी जिसे जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
http://खाना बांटते-बांटते युवक को भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्यार, कर ली शादी
इसी तरह पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पचेड़ा स्थित इंदिरा कालोनी निवासी राजेश पिता तिजऊ साहनी (20) से 24 पौवा गोल्डन व्हिस्की शराब अंग्रेजी जुमला 4.320 लीटर कीमती 1920 रुपए जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक चम्पूलाल साहू, प्रधान आरक्षक अश्वन्त मन्नाडे, आरक्षक रमाकांत साहू, लेखराम पटेल, मनोज चंद्राकर, अतुल मरावी सहित जवानों का योगदान रहा.
http://अभिनेता किरण कुमार कोरोना पॉजिटिव, 10 दिनों से हैं क्वारंटाइन







