আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुल से गिरने से युवती मौत, हादसा या खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस

Published on: September 14, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. समीप की जोंक नदी पुल से मंगलवार दोपहर एक युवती अचानक गिर पड़ी जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. सांकरा थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर करीब 2 बजे किसी अज्ञात युवती के जोंक नदी के पुराने पुल से नीचे गिरते कुछ ग्रामीणों ने देखकर उन्हें मोबाइल पर बताया. बाद आनन-फानन में वे दलबल के साथ जोंक पुराना पुल पहुंचे. जहाँ कुछ ही दूर पर एक युवती झाड़ियों में फंसी थी जिसे तत्काल निकलवा कर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

https://नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, तीन शव बरामद

घटनास्थल के पास नदी में नहा रहे कुछ ग्रामीणों के अनुसार युवती कुछ देर पूर्व पुल पर ही सेल्फी ले रही थी. पर पुलिस अभी यह बता पाने में असमर्थ है कि युवती के साथ कोई हादसा हुआ है या उसने स्वयं छलांग लगाई है. बहरहाल, सांकरा पुलिस ने मृतिका के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पिथौरा भेजा है. थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने सोशल मीडिया में मृतिका की शिनाख्त होने की खबर दी है. थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवती का नाम सलोनी दास पति दीपक दास बागबाहरा वार्ड 04 की निवासी है. मृतिका की उम्र 36 बताई जा रही है. मृतिका ESAF बैंक बागबाहरा में कार्य करती थीं.

https://SBI ग्राहक ध्यान दें! कल 2 घंटे बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now